फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Manager Nitin Secures First Place in Hindi Quiz Competition

Rishikesh News: हिंदी प्रश्न मंच में प्रबंधक नितिन रहे प्रथम

Fri, 18 Sep 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 18 Sep 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Manager Nitin Secures First Place in Hindi Quiz Competition
- संयुक्त महाप्रबंधक कादियान को द्वितीय स्थान
विज्ञापन

जौलीग्रांट। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से देहरादून एयरपोर्ट पर हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, रुचि और कार्यालय कार्यों में हिंदी के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी प्रश्न मंच का आयोजन किया गया।

प्रश्न मंच में हिंदी भाषा, साहित्य, व्याकरण, सामान्य ज्ञान और राजभाषा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिंदी में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में प्रबंधक (वित्त) नितिन वर्मा को प्रथम स्थान, संयुक्त महाप्रबंधक परिचालन नितिन कादियान को द्वितीय स्थान, प्रबंधक (मानव संसाधन) शैलेंद्र जंगपांगी तृतीय स्थान और कनिष्ठ अभियंता (वित्त) सक्षम सिंघल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ देश की विविध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। हिंदी पखवाड़े के दौरान देहरादून एयरपोर्ट पर हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालय कार्यों में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के कार्यालय कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के संकल्प के साथ हुआ। हिंदी प्रश्न मंच का आयोजन शुभम वत्स और संचालन राजभाषा अधिकारी अजित कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed