फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   120 Athletes Participate in State-Level Archery Championship

Rishikesh News: प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभाग

Fri, 18 Sep 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 18 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
120 Athletes Participate in State-Level Archery Championship
- डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई उत्तराखंड तीरंदाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन

ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा।

शुक्रवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज और उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के महासचिव राजेंद्र सिंह तोमर ने किया। कुलदीप बुटोला ने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाई जाएंगी। विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और धैर्य का निर्माण करने का सशक्त साधन है। तीरंदाजी जैसे खेल में लक्ष्य पर निशाना साधने के साथ-साथ मन और विचारों को भी एकाग्र रखना पड़ता है। कहा कि उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलने पर उत्तराखंड के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। विद्यालय के खेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर 21 वर्ग में आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश भर से 120 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 20 अक्तूबर को जयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed