फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration against former Chief Minister

पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 25 Nov 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against former Chief Minister
युवा कांग्रेस ने हरिद्वार रोड़ तिराहा भानियावाला की बदहाली से शुब्ध होकर प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला जलाया। कहा कि विधानसभा में संपर्क मार्ग बदहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को युवा कांग्रेस ने भानियावाला हरिद्वार रोड तिराहे की मरम्मत करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। कहा कि क्षेत्रीय विधायक छोटी-छोटी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि भानियावाला हरिद्वारा तिराहा दुघर्टनाओं का कारण बनता जा रहा है। सड़क बेहद बहदाल हालात में है। निर्माण के नाम पर राहगीरों को धूल फांकने के लिए विवश होना पड़ रहा है। युकां प्रदेश सचिव मनीष यादव ने कहा कि तिराहे पर उड़ती धूल से व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं। विभाग और सरकार के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। युकां विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में सावन राठौर, आरिफ अली, आशिक अली, अनुज कन्नौजिया, अंकुश सैनी, अब्दुल, अंकुश सैनी, अमन बिष्ट,नसीब मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed