{"_id":"66e207727f3a05281f0f5d76","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-499138-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गौहरीमाफी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गौहरीमाफी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
गौहरीमाफी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।
थाना रायवाला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें जानकारी मिली की गौहरीमाफी क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। मृतक की पहचान ग्राम दिउली यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल निवासी सूरज कुमार (25) पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल ने बताया कि सुबह स्कूल के बच्चों ने शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा और उन्होंने इसकी सूचना विद्यालय के शिक्षकों को दी। छानबीन के बाद पता चला कि मृतक गौहरीमाफी में अपनी बुआ के घर आया हुआ था, और पेशे से चालक था। आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पंचानामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।