{"_id":"6a2dc0391b04d01d780202a1","slug":"crowds-gathered-on-the-banks-of-the-ganges-in-rishikesh-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-994950-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऋषिकेश में गंगा किनारे उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऋषिकेश में गंगा किनारे उमड़ी भीड़
Sun, 14 Jun 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को त्रिवेणी घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़ और मुस्तैद एसडीआरएफ: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड के चलते तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेष रूप से मुनि की रेती क्षेत्र स्थित नीम बीच और त्रिवेणी घाट समेत गंगा तटों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसडीआरएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि संवेदनशील घाटों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टीम लगातार निगरानी कर रही है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। ऐसे में नदी का बहाव अचानक तेज हो सकता है, जिससे नदी के भीतर या किनारों पर मौजूद लोगों के लिए खतरा बढ़ जाता है। कई बार जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। निरीक्षक सजवाण ने बताया कि पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में नदी के भीतर न उतरें, सेल्फी या फोटो खिंचवाने के लिए जोखिम न लें और केवल सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
विज्ञापन