फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   thief in government hospital

सरकारी अस्पताल में फिर टप्पेबाजी

Sun, 13 Dec 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 13 Dec 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
thief in government hospital

सरकारी अस्पताल में पर्ची बनवाने, मरहम पट्टी या उपचार शुल्क जमा कराने के लिए लाइन में खड़े हैं तो सावधान रहें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। दरअसल अस्पताल में टप्पेबाज गिरोह सक्रिय है, जो सप्ताहभर में दो लोगों के पर्स उड़ा चुके हैं। शिकायत के बाद भी अस्पताल प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा।

विज्ञापन


शनिवार को पालिका कर्मी तानसेन निवासी वाल्मीकि नगर तबियत बिगड़ने पर पत्नी ऊषा के साथ सरकारी अस्पताल आए। ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने खून की जांच कराने की सलाह दी। पैैथोलॉजी जांच से पहले अस्पताल के काउंटर संख्या 30 में शुल्क जमा करने के लिए उनकी पत्नी लाइन में खड़े हो गई, इस बीच तानसेन ने जेब से पर्स निकालकर पत्नी को दिया और वह समीप सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन


नंबर आने पर पत्नी ने स्वेटर की जेब में हाथ डाला, उसमें रखा पर्स गायब था। उनके होश उड़ गए। उनके पीछे खड़ी दो महिलाएं भी वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन की लेकिन पर्स का पता नहीं चला। पालिका कर्मी ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और टेलीफोन डायरी थी। उन्होंने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें चार दिसंबर को सरकारी अस्पताल में मरहम पट्टी कराने आई आशुतोष नगर की एक महिला का टप्पेबाज पर्स ले उड़े थे। पर्स में 15 हजार रुपये और सोने की चेन थी।



इनकी सुनिए
अधिकांश टप्पेबाज महिलाएं मरीज बनकर आती हैं, ऐसे में उनकी पहचान संभव नहीं हो पाती। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अस्पताल में महज चार सुरक्षा गार्ड है, ऐसे में पुख्ता सुरक्षा संभव नहीं है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी जाती है।-डा. अशोक गैरोला, मुख्य चिकित्साधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed