फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   theft in office

उपकोषागार कार्यालय के ताले तोड़े

Tue, 12 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 12 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
theft in office

शहर में बेखौफ हो चुके चोरों ने रविवार रात उपकोषागार कार्यालय के ताले तोड़ दिए। कार्यालय में कीमती सामान हाथ नहीं लगा तो बाथरूम से नलों की टोटियां उखाड़कर ले गए। वॉश बेसन भी तोड़ डाला। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


तहसील परिक्षेत्र में उपकोषागार कार्यालय है, जहां कर्मचारी ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर बीती 23 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर हैं। कामकाज ठप होने से कार्यालय में सन्नाटा पसरा है, इसी का फायदा उठाकर रविवार देर रात चोर ने रिकार्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष और उपकोषागार अधिकारी कक्ष का ताला चटका दिया।
विज्ञापन


तीनों कक्ष में कागजात के अलावा कीमती सामान नहीं मिलने पर चोर ने उपकोषागार अधिकारी के कक्ष से सटे बाथरूम की टोटियां और वॉश बेसिन तोड़ डाला। घटना की जानकारी सोमवार सुबह लगी, जब रोज की तरह संविदा कर्मी कार्यालय पहुंचा। दरवाजे पर लगे ताले टूटे देख उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। कार्यालय से अन्य सामान चोरी हुआ या नहीं, इसकी जांच हड़ताल खुलने के बाद हो पाएगी।


सुरक्षा को एक अदद होमगार्ड नहीं
महत्वपूर्ण विभाग उपकोषागार में रात्रि सुरक्षा के लिए एक अदद होमगार्ड तक नहीं है। लिहाजा कार्यालय में स्ट्रांग रूम में रखे लाखों के स्टांप पेपर और अन्य रिकार्ड की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक एक संविदा कर्मी रहता है। रात को कार्यालय पूरी तरह से लावारिस हो जाता है।



वर्ष 2013 के बाद कार्यालय में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस गार्ड को हटा दिया गया। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दो संविदा कर्मियों की नियुक्ति की गई, लेकिन साल भर में एक संविदा कर्मी की सेवा समाप्त कर दी। यह कार्रवाई शासनस्तर से हुई। लिहाजा कार्यालय में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। मुख्यालय को प्रस्ताव भेज चुके हैं, लेकिन अब तक उसमें कार्रवाई नहीं हुई।-गणेशानंद जोशी, उपकोषागार अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed