{"_id":"572a5cfc4f1c1b02395cd038","slug":"atm-changing-flown-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर उड़ाए एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर उड़ाए एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 05 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : filephoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर टप्पेबाज ने एक स्क्रैप व्यापारी का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार को स्क्रैप व्यापारी अशोक कुमार निवासी शांतिनगर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बैंक खाता लक्ष्मणझूला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है।
विज्ञापन
बीते 23 अप्रैल 2016 को उनके बेटे ने घाट रोड स्थित एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले। 25 अप्रैल को फिर वह स्वयं रुपये निकालने उसी एटीएम में आए। एटीएम कार्ड को मशीन में स्वैप किया। लेकिन रुपये नहीं निकले तो वापस आ गए। बताया कि उसी दिन पासबुक में एंट्री कराने बैंक गया तो होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
बैंक कर्मी ने बताया कि उनके खाते से एक लाख रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने एटीएम कार्ड की जांच की तो वह किसी दूसरे का निकला। बताया कि रुपये निकालने के दौरान एटीएम में पहले से खड़े युवक ने रुपये नहीं निकलने पर मदद की पेशकश करते हुए उनका एटीएम कार्ड लिया था।
विज्ञापन
शायद उसी ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते में सेंध लगाई। पुलिस ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।