फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   होमगार्ड ने दी थी सहायक कर आयुक्त को धमकी

होमगार्ड ने दी थी सहायक कर आयुक्त को धमकी

Tue, 05 Mar 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड ने दी थी सहायक कर आयुक्त को धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सहायक कर आयुक्त शिवशंकर यादव को फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फोन पर धमकी देने वाला आरोपी कोई और नहीं होमगार्ड का जवान निकला, जोकि ऋषिकेश में तैनात था। पुरानी कहासुनी का बदला लेने के लिए आरोपी ने षड़यंत्र रचा। आरोपी की पहचान अमित सैनी पुत्र स्व. राजपाल सैनी निवासी गली नंबर 1/3 बनखंडी ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त सिम, मोबाइल फोन तथा स्कूटी बरामद की है। बता दें कि रामनगर में तैनात ऋषिकेश के सहायक कर आयुक्त को फोन पर फिरौती न देने पर बच्चे को अगवा करने की धमकी दी जा रही थी। कोतवाली पुलिस ने सहायक कर आयुक्त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक जांच के दौरान धमकी देने के लिए प्रयोग किए गए सिम की लोकेशन सहारनपुर निकली। यह सहारनपुर के नया बांस निवासी सईद अहमद के नाम पर आवंटित हुआ था। सईद अहमद से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि शामली के पास ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था। बेहोशी की हालत में वह ऋषिकेश पहुंचा, तो यहां रेलवे पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसका सिम गिर गया। कोतवाली के मुताबिक सिम अमित सैनी ने रख लिया क्योंकि आरोपी उस समय जीआरपी में ही तैनात था।
विज्ञापन

आरोपी अमित सैनी ने जिस मोबाइल फोन से धमकी दी थी, वह फोन पिछले वर्ष जुलाई में तहसील चौक से आगे जीएसटी कार्यालय के सामने एक व्यक्ति से छीना गया था। जब सिम कार्ड तथा मोबाइल फोन की कड़ियों को आपस में जोड़कर होमगार्ड अमित सैनी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो सारे शक हकीकत में तब्दील होते चले गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व शिकायतकर्ता के साथ ड्यूटी के दौरान उसकी कहासुनी हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिये उसने यह योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed