फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   डंपर की चपेट में आने से भाई बहन की मौत

डंपर की चपेट में आने से भाई बहन की मौत

Wed, 03 Apr 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से भाई बहन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रायवाला क्षेत्रांतर्गत डंपर की चपेट में आने से भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य को गहरी चोटें आईं हैं। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है, जबकि घायल का उपचार एम्स में चल जा रहा है। मंगलवार की दोपहर बुढ़पुर मंगलौर जिला हरिद्वार निवासी तपेश्वर सिंह (55) अपनी बीमार बेटी रिया (24) का उपचार एम्स ऋषिकेश कराने बाइक से आ रहे थे। इस दौरान उनका भतीजा प्रदीप (22) भी उनका साथ था।
विज्ञापन

होटल गोडविन के समीप अचानक बाइक रपट गई, जिसमें तीनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान दूसरी दिशा को आ रहे डंपर के पिछले टायर की चपेट में आने से रिया और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तपेश्वर सिंह बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि घटना के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed