फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Construction of bridge, establishment of Rameshwaram

Rishikesh News: रामलीला में रामेश्वरम स्थापना और अंगद-रावण संवाद का मंचन

Sun, 22 Oct 2023 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge, establishment of Rameshwaram
श्री रामलीला में सेतु निर्माण, रामेश्वरम की स्थापना व अंगद और रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया। प्रतीतनगर के हनुमान चौक में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित लीला में विभिषण शरणागत, रामेश्वरम स्थापना, अंगद रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन




लीला में विभीषण अपने भाई रावण से अपमानित होकर श्रीराम की शरण में आता है। इसके बाद श्रीराम समुद्र के किनारे भगवान भोलेनाथ से विजय का आशीर्वाद लेने के लिए रामेश्वरम की स्थापना करते हैं। इसके बाद भगवान ने समुद्र पर पुल बनवाया। समुद्र पार कर भगवान की वानर सेना लंका जा पहुंची।
विज्ञापन


इसके पश्चात भगवान ने रावण के पास अपना दूत बनाकर अंगद को भेजा। अंगद ने रावण को समझाया कि अपना भला चाहते हो तो माता सीता को लौटा कर भगवान की शरण में आ जाओ। इस पर रावण क्रोधित हो जाता है। तब अंगद ने रावण को अपना पैर हिलाने की चुनौती दी। अंगद रावण का परस्पर तीखा संवाद होता है। लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रावण के किरदार में विनोद डबराल और अंगद के रोल में आशीष सिरोही के अभिनय ने राम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके निर्देशक महेंद्र राणा, कमेटी अध्यक्ष एके सिंह, सचिव अजय साहू, उपाध्यक्ष पूरण मोघा, अनिल डबराल, मनोज डंगवाल, दीपक प्रजापति, संतोष शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed