फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Complete the arrangements by 25th: CDO

25 तक व्यवस्था पूर्ण करें : सीडीओ

Thu, 17 Apr 2025 01:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 17 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Complete the arrangements by 25th: CDO
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने ट्रांजिट कैंप पहुंचकर चारधाम की यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पंजीकरण केंद्र, ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी परिसर का निरीक्षण किया। पंजीकरण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों को 25 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से चारधाम के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत ने बताया कि कुछ स्थान पर हंस फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। उसके पीछे तीर्थयात्रियों के बैठने के लिए जर्मन हैंगर लगाया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि रात में भी तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। यात्रियों को धर्मशालाओं में ठहराने के लिए धर्मशाला प्रबंधकों और स्वयं सहायता संगठनों से बातचीत की जा रही है। यदि यात्रियों के बड़े दल की किसी धर्मशाला में ठहरे होने की सूचना मिलती है तो पंजीकरण एजेंसी की टीम पीओएस मशीन लेकर मौके पर जाएगी। वहां पर ही तीर्थयात्रियों का पंजीकरण कराया जाएगा।बाद में सीडीओ ने आईएसबीटी स्थित पंजीकरण काउंटरों का निरीक्षण किया। जिला पर्यटन अधिकारी को आईएसबीटी परिसर में फ्लेक्स प्रिंट कर लगाने और यात्रियों की जानकारी के लिए एलईडी लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल, अरविंद श्रीवास्तव, एसडीएम स्मृता परमार, अरविंद नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed