फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Central Armed Police Forces Debate Competition

Rishikesh News: सीआईएसएफ ने 10वीं बार जीती अंतर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वाद-विवाद प्रतियोगिता

Mon, 16 Dec 2024 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Central Armed Police Forces Debate Competition
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक बार फिर 29वीं अंतर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वाद-विवाद प्रतियोगिता जीती है। स्पर्धा 13 दिसंबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के तत्वावधान में बीएसएफ की ओर से अटल अक्षय ऊर्जा भवन, लोधी रोड, नई दिल्ली में हुई थी। सीआईएसएफ ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को 10वीं बार जीता है।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में उपनिरीक्षक राहुल कुमार और सहायक कमांडेंट कान्हा जोशी ने हिंदी भाषा वर्ग में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, सहायक कमांडेंट अक्षय बडोला और भास्कर चौधरी ने अंग्रेजी भाषा वर्ग में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। एनएचआरसी वाद-विवाद में मुख्य निर्णायक मंडल एनएचआरसी की पूर्व सदस्य ज्योतिका कालरा, निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. डॉ. जीएस बाजपेयी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन






आठ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने लिया भाग



जौलीग्रांट। प्रतियोगिता में आठ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी, आरपीएफ और असम राइफल्स ने भाग लिया। उप महानिरीक्षक दीपक वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुआ। प्रत्येक चरण के लिए कुछ खास विषय चुने गए थे। सीआईएसएफ की टीम में तीन लोग अक्षय बड़ोला, किरण खरायत, कान्हा जोशी उत्तराखंड से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed