फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cash and bike stolen from hostel premises

Rishikesh News: छात्रावास परिसर से नकदी व बाइक चोरी

Tue, 07 Jul 2026 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 07 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cash and bike stolen from hostel premises
वाल्मीकि नगर के समीप श्रीदेव सुमन विवि के पुरुष छात्रावास से बाइक सहित 12 हजार से अधिक नकदी चोरी के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक देखा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के पीएलएमएस परिसर के वाल्मीकि नगर के समीप पुरुष छात्रावास में इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है। यहां कार्य कर रहे मजदूर रणवीर सिंह ने बताया कि छात्रावास परिसर में उनके कमरे से 12800 नकदी व परिसर में खड़ी उनकी बाइक किसी ने चुरा ली है। बाइक में ग्राइंडर मशीन भी थी, जिसे चोर ले गया है। पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed