फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Call for eco-friendly Diwali celebrations

Rishikesh News: इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का आह्वान

Mon, 20 Oct 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 20 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Call for eco-friendly Diwali celebrations
शहर के प्रबुद्ध लोगों ने आम लोगों से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का आह्वान किया है। कहा कि पटाखों से होने वाला धुआं और शोर, वायु और ध्वनि प्रदूषण का प्रमुख कारण है। इसके बजाय, मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों से अपने घर को रोशन करें।
विज्ञापन

डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दीपावली का उत्सव प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है। आतिशबाजी से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। लिहाजा पर्व को ऐसे मनाएं जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि इको फ्रेंडली दीपावली न केवल पर्यावरण को बचाती है, बल्कि सामुदायिक एकता को भी मजबूत करती है। उन्होंने लोगों से रंगोली के लिए प्राकृतिक रंगो, बिजली की बचत करने से लेकर अधिक आतिशबाजी से परहेज करने की अपील की।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन लोकहितकारी परिषद के अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की ओर से ग्रीन दीपावली मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि पर्व के बाद सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान भी चलाएं। शिक्षक रतन सिंह पंवार ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं बीमारियों को लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed