फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   bussinessman against of theft

एक के बाद एक चोरियों से भड़के व्यापारी

Mon, 29 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 29 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
bussinessman against of theft

तीर्थनगरी में एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से भड़के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक देहात का घेराव किया। उन्होंने कहा कि पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई, जिससे व्यापारी दहशत में हैं। चेताया कि 48 घंटे के अंदर चोरियों का पर्दाफाश नहीं किया गया तो व्यापारी बाजार बंदी जैसे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन


फरवरी में विभिन्न प्रतिष्ठानों और एक कोठी में हुई चोरियों में से एक का भी खुलासा नहीं करने पर रविवार को व्यापारियों का पारा चढ़ गया। शैल विहार स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय घटनाओं का संज्ञान लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. टीडी वेला को व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने एसपी देहात का घेराव और आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते बेखौफ चोर ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस केस दर्ज करने की बजाए पीड़ितों को चक्कर कटवा रही है। ऐसे में अपराधियों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने अल्टीमेटम दिया कि दो दिन के भीतर चोरियों को खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पुलिस अधीक्षक टीडी वेला ने आश्वस्त किया कि जल्द घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। मामले में गठित टीम तहकीकात में जुटी है।

घेराव करने वालों में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महामंत्री जयदत्त शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, श्रवण जैन, ललित मिश्र, पंकज गुप्ता, हितेंद्र पंवार, नवल कपूर, यशपाल अग्रवाल आदि शामिल थे।


रिपोर्ट लिखने में आनाकानी
आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस की लचर कार्यशैली की शिकायत पुलिस अधीक्षक देहात से की। बताया कि पुलिस चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती है। तिलक रोड पर पिछले दिनों एक आवास में हुई चोरी का केस दर्ज कराने के लिए पुलिस ने पीड़ित को एक हफ्ते तक चक्कर कटवाए। कोई भी घटना होने पर चीता को भेजा है, कहकर स्थानीय पुलिस अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं।



कोतवाल की तैनाती की उठी मांग
व्यापारियों ने कोतवाली में कोतवाल की तैनाती की मांग की है। पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. टीडी वेला ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। उम्मीद जताई कि कोतवाली में जल्द इंस्पेक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed