{"_id":"667f4266e04f10e7b00a6904","slug":"break-on-helicopter-tour-from-jolly-grant-to-badrinath-and-kedarnath-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-115902-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलिकॉप्टर यात्रा पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलिकॉप्टर यात्रा पर ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात सीजन को देखते हुए जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलिकॉप्टर यात्रा पर रोक लगा दी गई है। यह सेवा आगामी 15 सितंबर तक बंद रहेगी। इस सीजन अब तक डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु बदरी-केदार की यात्रा हेलीकॉप्टर से कर चुके हैं।
कपाट खुलने के बाद 10 मई से रुद्राक्ष एविएशन के डबल इंजन हेलिकॉप्टर ने जौलीग्रांट हेलिपैड से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हवाई यात्रा शुरू की थी। करीब 36 दिन तक हेलिकॉप्टर ने लगभग जौलीग्रांट से तीन चक्कर लगाए। इसमें एक बार में कुल 18 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इस तरह से हर रोज 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने दो धामों की यात्रा की।
बरसात बाद मौसम ठीक रहने पर हवाई यात्रा सेवा को आगामी 16 सितंबर से फिर से शुरू किया जाएगा। जौलीग्रांट हेलिपैड से पिछले वर्ष मई में पहली बार हेलिकॉप्टर सेवा को शुरू किया गया था,। इस बार श्रद्धालुओं को संबंधित कंपनी ने दो धामों में रात्रि विश्राम की सुविधा भी दी। इस कारण प्रतिदिन हेलिकॉप्टर की बुकिंग फुल रही। केेदारनाथ के कपाट खुलने पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनके परिवार ने पहले श्रद्धालुओं के रूप में जौलीग्रांट से हेलिकॉप्टर यात्रा की थी।
विज्ञापन
-- -- - -- --
करीब 36 दिन तक हेलिकॉप्टर ने जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरी है। इससे अब तक डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए हैं। फिलहाल की योजना है इसे 16 सितंबर से दोबारा शुरू किया जाएगा। - राज शाह, ऑपरेशन मैनेजर, रुद्राक्ष एविएशन