फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Auto Vikram driver will gherao the ARTO office today

आज एआरटीओ कार्यालय का घेराव करेंगे ऑटो विक्रम चालक

Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Auto Vikram driver will gherao the ARTO office today
ऋषिकेश। ई-रिक्शा हाईवे पर संचालन रोकने की मांग को लेकर आज ऑटो विक्रम चालक मालिक एआरटीओ का कार्यालय का घेराव करेंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर की सड़कों पर ऑटो विक्रम नहीं चलेंगे। सुबह नौ बजे ऑटो विक्रम चालक अपने वाहनों को लेकर यूनियन के कार्यालय में आएंगे। यहां से सभी इंद्रमणि बडोनी चौक पर एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस निकालकर एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में ऋषिकेश, डोईवाला और शांतिकुंज के ऑटो विक्रम प्रदर्शन में शामिल होंगे। शहर में करीब पांच सौ ई-रिक्शा पंजीकृत है। यह ई-रिक्शा ब्रांच रोड की बजाय हाईवे चल रहे हैं। स्थिति यह है कि जो ई-रिक्शा हरिपुर कलां, मोतीचूर क्षेत्र के हैं वह भी सवारी ढोने के लिए आईएसबीटी, योगनगरी रेलवे स्टेशन तक पहुंच रहे हैं। जो ई-रिक्शा तपोवन की हैं वह भी आईएसबीटी, हरिद्वार रोड, देहरादून रोड, एम्स रोड पर सवारी ढो रहे हैं। इससे शहर में जाम जैसी स्थिति हो रही है। स्थिति यह है कि चार प्लस एक कुल पांच सीट में पास ई-रिक्शा नौ-नौ सवारी ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed