फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   animal dead in infection

संक्रमण से हो रही मवेशियों की मौत

Mon, 21 Mar 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Mon, 21 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
animal dead in infection
आर्ट के गिनीपिग

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत गीता भवन नंबर छह की गौशाला में दो महीने में निराश्रित तीन बछड़े और एक सांड़ की मौत हो गई है। मौत की वजह संक्रमित बीमारी बताई जा रही है। ऐसे में गौशाला में दूसरे मवेशी भी प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन निराश्रित जानवरों की सुध नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


अर्द्धकुंभ मेले के दौरान लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवारा पशुओं से परेशानी ना हो, इसके लिए नगर पंचायत ने क्षेत्र में आवारा घूमने वाले गाय, बछड़ों और सांड़ की धरपकड़ की। उन्हें गीता भवन नंबर छह की गौशाला में रखा गया। गौशाला में रखे आवारा पशुओं के चारे की जिम्मेदारी डालमिया आश्रम के स्वामी गुरुचरन मिश्र को सौंपी गई।
विज्ञापन


लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने धरपकड़ की कार्रवाई के बाद पशुओं की सुध नहीं ली। गौशाला में बंद पशु एक के बाद एक बीमार हो रह हैं। इनमें से तीन बछड़े और एक सांड़ अपनी जान गवां चुके हैं। शिकायत के बाद भी पंचायत प्रशासन ने उपचार की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौशाला के ग्वालों ने बताया कि निराश्रित मवेशियों ने पहले जगह-जगह सड़कों और गलियों से पॉलिथीन खाई हुई है। गौशाला में मिल रहे चारे का वह पाचन नहीं कर पा रहे हैं और बीमार हो रहे हैं। पशु चिकित्सक से उपचार कराया जा चुका है, लेकिन असर नहीं हुआ।


मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही पशु चिकित्सक को बुलाकर बीमार पशुओं का उपचार कराया जाएगा।- शकुंतला राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed