{"_id":"6553b423bb29eb872d016499","slug":"after-worshiping-govardhan-56-dishes-were-offered-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-287225-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अन्नकूट पर भगवान कृष्ण को लगाया 56 व्यंजनों का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अन्नकूट पर भगवान कृष्ण को लगाया 56 व्यंजनों का भोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iमठ-मंदिरों में गोवर्धन की पूजा धूमधाम के साथ मनाई, भक्तों को प्रसाद वितरित कियाI
नगर क्षेत्र में गोवर्धन पूजा धूमधाम के साथ मनाई गई। मठ-मंदिरों में गोवर्धन की पूजा कर भगवान श्रीकृष्ण को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
मंगलवार को मुनि की रेती स्थित मधुबन आश्रम में सुबह मंगल आरती से शुरूआत हुई। आश्रम में गोवर्धन पूजा, कीर्तन प्रवचन आरती की गई। आश्रमाध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने कहा कि आज के दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था। उन्होंने बृजवासियों और गायों की सुरक्षा की थी। कहा प्रभु को जो हृदय से याद करते हैं। प्रभु सदैव उनकी मदद करते हैं। इस मौके पर हर्ष कौशल, नवीन अग्रवाल, रास बिहारी दास, मुकुल शर्मा, सुदामा सिंगल, कमल सिंह राणा, शिव मूर्ति कंडवाल, सुनील कंडवाल, चंद्रवीर पोखरियाल, वैभव, हरिभक्त दास, नरेश भारद्वाज, नरेश अरोड़ा, विनोद वर्मा, मनोज कालरा आदि शामिल रहे।
उधर जयराम आश्रम में संस्थापक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भगवान कृष्ण को 56 व्यंजनों का भोग लगाया। कहा कि अन्नकूट पर भगवान श्रीकृष्ण ने गो संवर्द्धन का संदेश दिया है। ऋषि मुनियों ने गो पालन इसलिए किया था कि उनके घी से जो यज्ञ होगा उससे पूरा वातावरण शुद्ध होता था। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने देवताओं का राजा इंद्र का घमंड चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनीता ममगाईं, दीप शर्मा, हरीश आनंद आदि शामिल रहे।