फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Admission crisis at Ayurveda University

Rishikesh News: आयुर्वेद विवि में दाखिले का संकट, राज्य की सीटें खाली

Sun, 04 Oct 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 04 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Admission crisis at Ayurveda University
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीटों के मुकाबले आवेदकों का टोटा पड़ गया है। राज्य कोटे की करीब 1020 सीटों के लिए प्रदेश से महज 600 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। ऐसे में प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद बड़ी संख्या में राज्य कोटे की सीटें खाली रहने की पूरी संभावना है।उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में बीएएमएस की करीब 1200 सीटें उपलब्ध हैं। नियमानुसार, इनमें से 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटे के लिए निर्धारित हैं, जबकि शेष 85 प्रतिशत (करीब 1020) सीटें राज्य कोटे के अधीन आती हैं। इन 1020 सीटों के सापेक्ष प्रदेश से केवल 600 अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया है। बताया जा रहा है कि इनमें से भी उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थी अखिल भारतीय कोटे की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे राज्य कोटे की सीटें और अधिक खाली रह सकती हैं। इसके विपरीत, अखिल भारतीय कोटे की 15 फीसदी सीटों के लिए देश के अन्य राज्यों से 1100 से अधिक अभ्यर्थियों ने दावेदारी पेश की है।विवि प्रशासन के अनुसार, आठ अक्तूबर को काउंसलिंग बोर्ड की अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सीट आवंटन की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। इसी दिन अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र जारी करने की भी तैयारी है। प्रथम चरण में अभ्यर्थियों का मुख्य रुझान सरकारी और चुनिंदा प्रतिष्ठित निजी कॉलेजों पर ही रहेगा, जिससे सामान्य निजी कॉलेजों में भारी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed