फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Actress Shristi Rode reached Parmarth Niketan

Rishikesh News: परमार्थ निकेतन पहुंची अभिनेत्री शृष्टि रोडे

Sun, 04 Jan 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 04 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Actress Shristi Rode reached Parmarth Niketan
परमार्थ निकेतन में गंगा आरती करतीं अभिनेत्री श्रेष्ठी रोड़ी। स्रोत परमार्थ मीडिया।
परमार्थ निकेतन में टेलीविजन अभिनेत्री शृष्टि रोडे पहुंची। आश्रम में उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने गंगा घाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। स्वामी ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शृष्टि ने कहा कि योगनगरी की दिव्यता, गंगा की निर्मल धारा ने भीतर तक स्पर्श किया है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संस्कृति और चेतना हैं। आज जब युवा पीढ़ी दिशाहीनता, तनाव और मूल्य संकट से गुजर रही है, तब ऐसे आध्यात्मिक अनुभव उन्हें संतुलन, शांति और सही दिशा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

कहा टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के जागरण एवं मार्गदर्शन का प्रभावी माध्यम है। यदि कलाकार अपने जीवन और कर्म के माध्यम से सकारात्मकता, संवेदनशीलता और संस्कारों को आत्मसात करें, तो उनका प्रभाव अनेकों दर्शकों के जीवन में प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए आंतरिक शांति और आत्म चेतना अत्यंत आवश्यक है। ग्लैमर और सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी यदि मन अशांत है, तो वह सफलता अधूरी है। जब लोकप्रिय चेहरे अध्यात्म, पर्यावरण संरक्षण और सेवा के संदेश से जुड़ते हैं, तो उसका प्रभाव समाज में दूरगामी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed