फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Access from Ramjhula-Laxmanjhula, exit from Janaki Setu

भीड़ बढ़ने पर रामझूला से लक्ष्मणझूला से हो प्रवेश, जानकी सेतु से हो निकासी

Thu, 11 Feb 2021 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Access from Ramjhula-Laxmanjhula, exit from Janaki Setu
थाना लक्ष्मणझूला में जनप्रतिनिधियों की बैठक लेतीं एएसपी कोटद्वार मनीषा जोशी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एएसपी कोटद्वार मनीषा जोशी ने थाना लक्ष्मणझूला थाना में स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने अपने सुझाव दिए। इस दौरान कुंभ मेले के दौरान नीलकंठ में भीड़ बढ़ने और शिवरात्रि को लेकर चर्चा की गई। देवभूमि गढ़वाल तीर्थाटन और योग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से सुझाव दिए गए कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर एकल मार्गीय व्यवस्था के लिए लक्ष्मणझूला और रामझूला पुल से प्रवेश दिया जाए। जानकी सेतु से यात्रियों की निकासी की जाए। लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम आने वाले चौपहिया वाहनों को बैराज और तपोबन चेकपोस्ट पर न रोका जाए। स्नान घाटों जैसे संतसेवा घाट और अन्य क्षतिग्रस्त घाटों पर स्नान करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। लक्ष्मणझूला होटल एसोसिएशन के महामंत्री उदय सिंह नेगी ने क्षेत्र में फक्कड़ बाबाओं की ओर से किए जा रहे गांजे सुल्फे के कारोबार को रोका जाए। होटल एसोसिएशन स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष सचिन चोपड़ा ने ऋषिकेश श्यामपुर बाईपास पर स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आने वाले वाहनों के लिए साइनेज लगाने की व्यवस्था की जाए। जानकी सेतु के पास गीता भवन के तीन नंबर गेट के पास दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाए। एएसपी ने सभी वाजिव प्रस्तावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, अश्विनी गुप्ता, एनएस राणा, मनीष राजपूत, सभासद नवीन राणा, जितेंद्र धाकड़, सरोज देवी, पिंकी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विनीता नौटियाल, शाकुंम्बरी देवी, हिमानी राणा, मुरली शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed