फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AAP, BJP and UJP candidates filed nominations

आप, भाजपा और उजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 28 Jan 2022 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
AAP, BJP and UJP candidates filed nominations
18 तहसील में नामांकन करने के बाद बाहर आते आप पार्टी के प्रत्याशी डॉ.राजे सिंह नेगी। - फोटो : RISHIKESH
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी, भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल और उत्तराखंड जन एकता पार्टी के प्रत्याशी कनक धनाई ने तहसील में नामांकनपत्र जमा किया। तीन अन्य व्यक्तियों ने भी नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी दोपहर ढाई बजे अपने 10 प्रस्तावकों के साथ तहसील पहुंचे। नामांकन कक्ष में वह दो प्रस्तावकों लालमणि रतूड़ी और दिनेश असवाल के साथ पहुंचे। यहां पर उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी डॉ. अपूर्वा पांडेय के समक्ष नामांकनपत्र दाखिल किया। नामांकनपत्र जमा करने के बाद तहसील के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर बधाई दी। वहीं भाजपा प्रत्याशी विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नामांकनपत्र के दो सेट जमा किए। एक सेट में प्रस्तावक रविंद्र राणा और दूसरे सेट में प्रस्तावक संजय शास्त्री थे। वहीं उत्तराखंड जन एकता पार्टी के प्रत्याशी कनक धनाई ने दोपहर 12 बजे नामांकनपत्र जमा किया। वह अपने 20 प्रस्तावकों के साथ तहसील पहुंचे थे। दो प्रस्तावकों बलवीर सिंह नेगी और सोमनाथ अरोड़ा के साथ उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकनपत्र जमा किया। अकाली दल के प्रत्याशी के रूप में जगजीत सिंह, न्याय धर्मसभा के प्रत्याशी संजय श्रीवास्तव और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राज्य आंदोलकारी ऊषा रावत ने नामांकनपत्र दाखिल किया। वहीं नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। ोने खरीदे नौ नामांकन पत्र
विज्ञापन

तहसील में छह लोगों ने नौ नामांकन पत्र खरीदे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप कदम सिंह और बसपा प्रत्याशी बृजमोहन भारद्वाज ने दो नामांकनपत्र खरीदे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मधुसूदन जोशी ने बबली देवी के लिए एक नामांकन पत्र और अंकित सजवाण ने शूरवीर सिंह सजवाण के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे। प्रबोध चंद डबराल और अरविंद हटवाल ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोविंद कुमार ने बताया कि छह लोगों ने नौ नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed