{"_id":"5c55fb82bdec22629b006f1f","slug":"81549138818-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दी होराईजन स्कूल में दिव्यांग खेल महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दी होराईजन स्कूल में दिव्यांग खेल महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। दी होराईजन स्कूल जौलीग्रांट में ‘मुझे ऊंचा उड़ने दो मेरी अपनी इच्छाओं से मुझे अपनी इच्छाओं में मत बांधो’ विषय पर द्वितीय दिव्यांग खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। इस दौरान विद्यालय डॉयरेक्टर कैप्टन एके शर्मा और अरुतिमा संस्था की डॉयरेक्टर अपर्णादास ने दीप जलाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को विकास की धारा के साथ जोड़ना है।
प्रतियोगिताओं से उनके अंदर आत्मविश्वास का जज्बा उत्पन्न किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं में गुब्बारा दौड़, बाधा दौड़, पेयर दौड़, संगीत कुर्सी मनोरंजन, दिव्यांग और सामान्य बच्चों के मध्य क्रिकेट मैच भी खेला गया। प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। खेल महोत्सव में प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा, तलविंदर कौर, आदेश तोमर, राज सिंह, मधु यादव, तरुणा नेगी, आरती थपलियाल, अंकिता जोशी, प्रीति चौहान, गीता सूद, संदीप मेहता और विकास गुप्ता आदि मौजूद थे।