{"_id":"5c520527bdec224c974d05bf","slug":"81548879143-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। ग्रामीण क्षेत्र रायवाला, छिद्दरवाला, हरिपुरकलां के हजारों स्कूली बच्चों ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान का हिस्सा बनकर नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी निभाने और संवेदनशील बनने की शपथ ली। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के कुल 1500 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
बुधवार को रायवाला क्षेत्र के दर्जनभर शिक्षण संस्थानों में अपराजिता महाअभियान के शपथपत्र पढ़कर स्कूली बच्चों ने नारी गरिमा के सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपराजिता महाअभियान का हिस्सा बने राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला के तीन सौ बच्चों ने प्रधानाचार्य आरबी सिंह के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई। सांई बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के दो सौ छात्र-छात्राओं ने शिक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में शपथ ली। कन्या जूनियर हाईस्कूल चकजोगीवाला में सामाजसेवी सोबन सिंह कैंतुरा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा ने अपराजिता महाअभियान की सराहना की। राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला के शिक्षक एसएस राणा के नेतृत्व में करीब दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने संकल्पपत्र भरा। सत्येश्वरी राजकीय इंटर कॉलेज और सत्येश्वरी पब्लिक इंटर कॉलेज प्रतीतनगर के करीब चार सौ छात्र-छात्राओं ने अभियान में हिस्सा लिया। मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल गौहरीमाफी के प्रशानिक अधिकारी प्रमोद रतूड़ी के सहयोग से अपराजिता महाअभियान का शपथपत्र छात्र-छात्राओं से भरवाया गया। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी राजकीय राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शेखर बहुगुणा की ओर से अपराजिता अभियान की शपथ स्कूूली बच्चों सामूहिक रूप से दिलाई गई। इसके अलावा भागीरथी विद्यालय हरिपुरकलां के तीन सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक अधिकारी राजेश मगगाईं के नेतृत्व में शपथ ली। अभियान का हिस्सा बने सभी लोगों ने अमर उजाला के सामाजिक महाअभियान की जमकर सराहना की।
राजाजी की मोतीचूर रेंज में भरा गए शपथपत्र
राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में उपस्थित रेंज अधिकारी और समस्त स्टाफ अपराजिता महाअभियान का हिस्सा बने। रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी की ओर से नारी सम्मान और गरिमा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्पपत्र भरा। इस दौरान सभी स्टाफ ने कीर्तिमान महाअभियान की जमकर सराहना की।