{"_id":"5e03b7578ebc3e878f25c335","slug":"580-kg-of-manure-from-two-tons-of-waste-rishikesh-news-drn330617272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टन पुराने कूड़े से निकली 580 किलो खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टन पुराने कूड़े से निकली 580 किलो खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती में खारास्रोत स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में बुधवार को बॉयो रेमेंडसन वेस्ट क्लीनिंग मशीन का ट्रॉयल लिया गया। इसमें दो टन पुराने कूड़े से 580 किलोग्राम खाद निकाली गई। इसके सैंपल को भरकर लैैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। ट्रॉयल का निरीक्षण शहरी विकास विभाग निदेशालय के अधीक्षण अभियंता की मौजूदगी में किया गया।
बता दे, खारास्रोत स्थित ट्रचिंग ग्राउंड में काफी मात्रा में पुराना कूड़ा पड़ा है। वर्तमान में यह कूड़ा 8500 टन के करीब हो चुका है। इसकी छंटाई के लिए बीते दिनों नगर पालिका मुनिकीरेती ने छह लाख 22 हजार रुपये की लागत बॉयो रमेंडेसन वेस्ट क्लीनिंग मशीन खरीदी है। बुधवार को शहरी विकास विभाग निदेशालय के अधीक्षण अभियंता रवि पांडे की मौजूदगी में ट्रॉयल लिया गया। इस दौरान इसमें दो टन कूड़े को डाला गया। जिससे 580 किलोग्राम खाद प्राप्त हुई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि मशीन से निकली खाद के सैंपल को भरकर लैब टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि मशीन से निकली खाद पौधों के लायक है या नहीं। इस मौके पर सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।