{"_id":"60f5d44b8ebc3e6d7c7a4bf2","slug":"50-units-of-blood-collected-rishikesh-news-drn3849743176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश भी नहीं रोक पाई रक्तवीरों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश भी नहीं रोक पाई रक्तवीरों के कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। स्वार्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लगातार जारी बारिश के बावजूद रक्तदान को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं कम नहीं हुआ। शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया।
परमार्थ निकेतन अस्पताल में रोटरी क्लब ऋषिकेश और रोटरी ऋषिकेश डिवाज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। चिदानंद सरस्वती ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य जीवन में 100 बार से अधिक रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऋषिकेश और रोटरी ऋषिकेश डिवाज आश्रम के अस्पताल में महान यज्ञ हो रहा है। चिदानंद सरस्वती ने कहा कि जैसे जीवन विचारों से चलता है वैसे ही जिंदगी सांसों से चलती है, इसलिए जीवन के लिए विचार और जिंदगी के लिए रक्त बहुत जरूरी है। क्लब के अध्यक्ष रवि कौशल ने कहा कि कि रक्तदान करके हम किसी के जीवन को बचाने का जरिया बन सकते हैं। उन्होंने कहा एक व्यक्ति के रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बच सकती है। बारिश के बावजूद शिविर में रक्तदान के लिए लोग पहुंचते रहे। शिविर में शाम तक 50 ब्लड यूनिट एकत्र की गई। क्लब ने पूरे वर्ष में 500 यूनिट ब्लड एकत्र करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया। शिविर में रोटरी क्लब से सचिव गोविंद, कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल, मनीष राजपूत, राजीव गर्ग, सुशील गोयल, प्रभात अग्रवाल, गोपाल सिंह, सचिन चोपड़ा, रोटरी ऋषिकेश डिवास की अध्यक्ष यामिनी कौशल, सचिव रेखा गर्ग, वीना सिंह आदि ने सहयोग किया।