{"_id":"5c6f0b29bdec225eb65e00f0","slug":"41550781225-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दी शहीदों को श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दी शहीदों को श्रद्धाजंलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डोईवाला की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। ऋषिकेश रोड़ स्थित श्री हरज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर डोईवाला में लोगों ने शहीदों का नमन किया। भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर एकता बनाए रखने का आह्वान किया। आरएसएस के नगर कार्यवाह सुभाष कृषाली ने कहा कि देश के सैनिक सीमा पर पहरा देते हैं जिसके कारण हम लोग घरों में सुरक्षित रहते हैं।
संघ चालक राजेंद्र बडोनी ने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की कायराना हरकत का प्रतीक है। हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। संस्कार भारती के रोशनलाल अग्रवाल ने कहा कि ऐसे समय में राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। सभा में समाजसेवी अनुज जोशी, सभासद मनीष धीमान, ईश्वरचंद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्रदीप, डोईवाला महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष निशांत मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेखा राणा, तन्मय अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, पूजा और निधि आदि मौजूद रहे थे।
फसल बेचकर सैनिक राहत कोष में दी राशि
डोईवाला। मारखम ग्रांट खैरी के किसान गुरुदेव सिंह ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए 11 हजार रुपये की धनराशि दी है। यह चैक उन्होंने उपजिलाधिकारी डोईवाला को सौंपा है। खैरी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसान गुरुदेव सिंह का प्रयास प्रेरणाप्रद है। अपनी फसल को बेचकर उन्होंने सैनिक राहत कोष के लिए सहयोग राशि दी है। इस दौरान समाजसेवी इंद्रजीत सिंह लाडी, जसबीर सिंह लवली आदि मौजूद थे।