{"_id":"5c5354b7bdec22736f4a788b","slug":"31548965047-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर माह तक पूरा हो बांध का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर माह तक पूरा हो बांध का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को सूर्यधार सिला चौकी में निर्माणाधीन बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को हर हाल में बांध का निर्माण सितंबर माह तक कर लेने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले सूर्यधार बांध से तमाम गांवों को पेयजल और खेतों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन बांध के नक्शे का अवलोकन किया, और अधिकारियों से निर्माण से संबधित जानकारियां लीं।
करीब आधे घंटे के निरीक्षण कार्य में उन्होंने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बांध के निर्माण में कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यधार बांध डोईवाला के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के साधन बढेंगे। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य समय से पहले करने के लिए विभागीय अधिकारी हर स्तर पर प्रयास करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता एके दिनकर, मुख्य अभियंता मनोज सिंह, अधीक्षण अभियंता डीके सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अमित शाह, जिला मंत्री दिनेश सजवाण, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय भट्ट, दीवान सिंह रावत, राजकुमार पुंडीर, गौरव जोशी, दीपक चंद, सर्वेश रावत, गीताजंलि, नरेंद्र रावत, नितिन बडथ्वाल, संपूर्ण रावत, राजपाल बिष्ट, सुरेश सैनी, नरेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।