{"_id":"6876af2b867c85f30b0f5df2","slug":"23-married-couples-registered-in-the-camp-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-739716-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शिविर में 23 विवाहितों ने पंजीकरण कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शिविर में 23 विवाहितों ने पंजीकरण कराया
Wed, 16 Jul 2025 01:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र जोगियाणा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 23 विवाहितों ने अपना पंजीकरण कराया। जौलीग्रांट सेक्टर के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बड़ोंवाला में मुख्यमंत्री एकल महिला रोजगार योजना की जानकारी के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर अनिता पटवाल ने कहा कि निराश्रित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने यह योजना चलाई है। जोगियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीमा सकलानी और बड़ोवाला में सुनीता राणा ने लोगों को यूसीसी और एकल महिला योजना की जानकारी दी। सारंधरवाला में भी सुपरवाइजर सलिता अग्रवाल और आंगनबाड़ी कनुप्रिया पुण्डीर ने जानकारी दी। पूर्व प्रधान पंकज रावत, अमित राणा, भारत नेगी, सोनिका कुड़ियाल, मानवेंद्र, कमला रतूड़ी, कुसुम, सुषमा, सीमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन