फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   तीर्थनगरी में कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश का दिखा व्यापक असर

तीर्थनगरी में कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश का दिखा व्यापक असर

Fri, 01 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी में कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश का दिखा व्यापक असर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान का तीर्थनगरी में व्यापक असर देखने को मिला। विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लिया। इस दौरान अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। बृहस्पतिवार को 10 सूूत्रीय मांगों को लेकर तीर्थनगरी तथा आसपास क्षेत्रों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे तीर्थनगरी के लोक निर्माण विभाग, ग्राम विकास विभाग, वन विभाग, पशुपालन, राजस्व विभाग, तहसील, कोषागार, जलागम, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, उपनलकर्मी, शिक्षा विभाग, प्रवर्तन दल, जल विद्युत परियोजना, विद्युत वितरण खंड, पिटकुल, जल निगम, जीएमवीएन के अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर पहुंचे। जहां सभी ने सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्यलूडी गेस्ट हाउस पर सरकार के खिलाफ दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार तथा धरना देने वालों में रविंद्र सिंह पाल, अमित पुरोहित, आरएस पंवार, वासुदेव कुमार, दाताराम रयाल, देवेश अवस्थी, अरविंद नेगी, मनोज गुप्ता, संदीप सुयाल, संदीप जोशी, सीमा नेगी, एकता, एमएल रतूड़ी, विनय राणा, वीएम जुयाल, वीर सिंह, बंशीलाल चांदपुरी, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed