फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   श्रमिक संगठनों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

श्रमिक संगठनों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
श्रमिक संगठनों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी
हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। चीनी मिल के विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से मिल के मुख्य गेट पर लंबित समस्याओं के प्रति रोष जताया गया। श्रमिक संगठनों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो पेराई सत्र के दौरान श्रमिक हड़ताल पर चले जाएंगे। श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि शुगर मिल प्रबंधन ने चीनी मिल के वेज बोर्ड कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर का भुगतान लंबे समय से नहीं किया है। पुनरीक्षित वेतनमान को लेखा विभाग की पंजिका पत्रिका में भी अंकित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल पर दो माह का वेतन बकाया चल रहा है। इसके अलावा श्रमिकों का ओवरटाइम, अवकाश का नकदीकरण, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान आदि लंबित है। इस दौरान विनोद शर्मा, विजय शर्मा, राजेश सैनी, सर्वजीत सिंह, कृष्णपाल शर्मा, राममिलन, सुभाष वर्मा, राकेश कोठारी, नरेन्द्र धीमान, सुषमा आर्य, अरविंद, विमल भंडारी, प्रताप रावत, सतीश कश्यप, शिव कुमार, सतनाम सिंह, संतोष यादव, हरविंद्र सिंह, सतीश सकलानी, कमल भरतोला, विनोद कुमार, रविश चौहान, विजय कुमार, यशकरण, गुलाब सिंह, सुभाष पाल, कमल बहादुर, गौतम सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed