{"_id":"5ce1b43bbdec220777253fb5","slug":"161558295611-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ से अधिक लोगों का किया न्यूरोथैरेपी विधि से इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ से अधिक लोगों का किया न्यूरोथैरेपी विधि से इलाज
Mon, 20 May 2019 10:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेव शिव जनसेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में न्यूरोथैरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो सौ से अधिक लोगों का न्यूरोथैरेपी चिकित्सा विधि से इलाज किया गया।
विज्ञापन
शिविर में न्यूरोथैरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र आहूजा ने लोगों की स्लिपडिस्क, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, बीपी, सरवाईकल, नींद न आना, हृदय रोग, डिप्रेशन, माइग्रेन का इलाज न्यूरोथैरेपी विधि से किया। हीमोग्लोबिन की जांच निशुल्क की गई। इसके अलावा अन्य जांचों पर 50 से 60 प्रतिशत की छूट भी दी गई। न्यूरोथैपेपिस्ट डॉ. देवेंद्र आहूजा ने बताया कि न्यूरोथैरेपी के माध्यम से शरीर के विभिन्न अंगों पर खास प्रकार के दबाव से ग्रंथियों को सक्रिय किया जाता है। इस पद्धति से हम किसी दवाई का इस्तेमाल न करके विशेष दबाव से ही शरीर में दवा उत्पन्न करते हैं।
विज्ञापन
हमारा शरीर स्वयं को ठीक करने की क्षमता रखता है, लेकिन गलत आहार, दूषित पर्यावरण, मानवीय तनाव, न्यूट्रिशियन आदि की कमी से शरीर के अंगों व ग्रंथियों के कार्य पर प्रभाव पड़ता है। इससे वह सही ढंग से कार्य नहीं कर पाते हैं। इस अवसर पर न्यूट्रिशियन कंसल्टर सौरभ अरोड़ा, न्यूरोथैरेपिस्ट रूबी गुप्ता, विमलेश जोशी, नेहा ठाकुर, नवीन चमोली, काजल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन