फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ‘समाज की प्रगति के लिए नारियों का शिक्षित होना जरूरी’

‘समाज की प्रगति के लिए नारियों का शिक्षित होना जरूरी’

Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
‘समाज की प्रगति के लिए नारियों का शिक्षित होना जरूरी’
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । देश के विकास में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। वह देश की रक्षा, राजनीति, शासनिक प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अलावा सामाजिक क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। बुधवार को सोमेश्वर नगर में आयोजित अमर उजाला की ओर से अपराजित-100 मिलियन स्माइल्स महाअभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी उषा जोशी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज की नारी अपनी स्वयं की पहचान खुद बनाना जानती हैं। अपनी काबिलियत और मेहनत की बदौलत वह समाज की संकीर्ण मान्यताओं को तोड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए नारियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आज की नारियां भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सीमाओं पर दुश्मनों का मुकाबला कर रही हैं। इसके अलावा और भी कई क्षेत्रों में अपना परचम लहराकर यह साबित कर दिया है कि नारियां किसी से कम नहीं हैं। वर्तमान में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं जो नारी गरिमा के लिए चिंता का विषय है। इसके लिए सरकार को एतिहातिक तौर पर कठोर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


शिक्षा के अभाव में आज भी कई महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं। इसके लिए हमें सबसे पहले बेटियों को शिक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। बेटियां शिक्षित होंगी तो अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुष्पा नेगी समाज सेविका

आज बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर नारी गरिमा को बढ़ाया है। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वर्तमान में महिलाओं के प्रति बढ़ता अत्याचार चिंता का विषय है। इस पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए।
- सुषमा जोशी गृहणी

देश के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। यह नारी गरिमा के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। जन जागरुकता के अभाव में कुछ महिलाएं आज भी शोषण का शिकार हो रही है जो चिंता का विषय है। जागरूक होकर महिलाएं इसे रोक सकती हैं।
-रेनू जोशी गृहणी

महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए उन्हें शिक्षित करना जरूरी है। इससे उनकी मानसिक और वैचारिक क्षमता का विकास होगा और वह समाज के शोषण से बचने में कामयाब होंगी। शोषण का मुख्य कारण शिक्षा का अभाव है।

- राजबाला शर्मा गृहणी

आज की महिलाएं अपनी काबिलियत ओर मेहनत के बदौलत समाज की संकीर्ण मान्यताओं को तोड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं। समाज को अपनी सोच बदल कर उन्हें ऐसा माहौल पैदा करना होगा जहां वे खुलकर सांस ले सकें।
- कबूतरी देवी गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed