फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   लेमन ग्रास उगाकर आर्थिकी मजबूत करें महिलाएं

लेमन ग्रास उगाकर आर्थिकी मजबूत करें महिलाएं

Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
लेमन ग्रास उगाकर आर्थिकी मजबूत करें महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट सहसपुर देहरादून की ओर से डोईवाला विकास खंड की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लेमन ग्रास उगाकर स्वरोजगार से जुड़ने का प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इससे अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकती हैं। ब्लाक सभागार में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी खंड विकास अधिकारी हेमंत नेगी ने कहा कि समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

सगंध पौधा केंद्र के सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट एसएल सागर ने बताया कि सरकार द्वारा सवा बीघा के लिए समूह से जुड़ी महिलाओं को लेमन ग्रास की पौध निशुल्क दी जा रही है। इससे उत्पादित लेमन आयल के लिए टेक्निकल मदद से लेकर विपणन भी सरकार निशुल्क मुहैया करा रही है। मनरेगा के उप कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र प्रताप नेगी ने बताया कि देश में लेमन ग्रास के उत्पादों जैसे लेमन टी, फ्लोर क्लीनर और एसेसिंयल ऑयल की बड़ी डिमांड है। सरकार महिलाओं के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। ब्लॉक समन्वयक सूरज चमोली ने समूहों की महिलाओं को लेमन ग्रास के उत्पाद की मार्केटिंग ब्रांडिंग और अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। लेखाकार आरपी घिल्डियाल ने कहा कि लेमन ग्रास उत्पादन से समूह की महिलाऐं रोजगार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed