{"_id":"5cd09b03bdec22078c36e480","slug":"131557175043-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद नजर आया, माहे रमजान का पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद नजर आया, माहे रमजान का पहला रोजा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सोमवार शाम को माह-ए- रमजान के चांद का दीदार हो गया। चांद के दीदार होते ही मस्जिदों में तरावीह की तैयारी शुरू हो गई। मंगलवार को पहला रोजा है, जिसके चलते शाम को सहरी और इफ्तार की खरीदारी के बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। सोमवार की शाम को रमजान का चांद नजर आया। लोग चांद के दीदार करने के लिए घरों की छतों पर खड़े रहे। चांद दिखाई देते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। डोईवाला मस्जिद के मौलाना अब्दुल कुद्दूस ने चांद की तस्दीक की। उन्होंने बताया कि पहला रोजा मंगलवार को होगा। लोगों को रोजे की सहरी और इफ्तार का वक्त बताया गया है।
तेलीवाला के हाजी अमीर हसन ने बताया कि रमजान के दौरान रोजेदारों को आत्म संयम और दीन के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है। भूख प्यास समेत तमाम इच्छाओं पर काबू पाना होता है। कहा कि झूठ बोलना, चुगली करना, खुदगर्जी जैसी तमाम बुराईयों पर लगाम की कोशिश ही बंदे को परवरदीगार के करीब पहुंचा देती है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने लोगों को रमजान माह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रमजान का महीना दूसरे के दुख दर्द को समझने का महीना है। वहीं, बाजारों में भी खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शहरी के लिए लोगों ने खाने पीने का सामान खरीदा। शुगर मिल रोड़ के दुकानदार मोहम्मद इनाम सलमानी ने बताया कि पहले रोजे के लिए लोगों ने दूूध फैनी, खजूर आदि की खरीदारी की।