फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   117 youths selected in the employment fair

Rishikesh News: रोजगार मेले में 117 युवाओं का चयन

Tue, 17 Mar 2026 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 17 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
117 youths selected in the employment fair
5-डोईवाला महाविद्यालय में सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनि
कौशल विकास और सेवा योजन विभाग देहरादून की ओर से सोमवार को डोईवाला में आयोजित रोजगार मेले में 117 युवाओं को चयनित किया गया। 29 कंपनियों की ओर से 700 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया गया।
विज्ञापन




शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में सोमवार को आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। विधायक ने कहा कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए ऐसे आयोजन सार्थक भूमिका निभाते है। सेवा योजन विभाग की उपनिदेशक चंद्रकांता ने बताया कि रोजगार के विभिन्न अवसर न केवल रोजगार मेलों के माध्यम से बल्कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ स्किल हब और रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवा योजना अधिकारी ममता चौहान नेगी ने भी रोजगार मेले की उपयोगिता और उदेश्यों पर प्रकाश डाला। डोईवाला कॉलेज प्राचार्य डाॅ. देवेश प्रसाद भट्ट ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का भी काम करता है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,रजनीश कुमार, सोनम, बबलेश गैरोला, राजकुमार राज आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed