{"_id":"5c4f603bbdec224b7a5543ba","slug":"101548705851-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा में वृद्धि पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा में वृद्धि पर होगा मंथन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 29 व 30 जनवरी को इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल की ओर से उच्च शिक्षा में वृद्धि को लेकर दृष्टिकोण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय सेमिनार में देश भर के लगभग 400 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य एनपी माहेश्वरी ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में विद्यार्थी, शोधार्थी, प्राध्यापक, अभिभावक और रोजगार प्रदाता सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मुद्दे पर मंथन आवश्यक हो गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में 29 व 30 जनवरी को महाविद्यालय परिसर में उच्च शिक्षा में वृद्धि की ओर समग्र दृष्टिकोण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर देश भर के लगभग 400 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जो उच्च शिक्षा के ज्वलंत व प्रासंगिक मुद्दों पर विचार मंथन कर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर एमएसएम रावत, स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय धस्माना, अवध विश्वविद्यालय के डॉ. ज्वलंत शास्त्री, टीएचडीसी के तकनीकी निदेशक एचएल अरोड़ा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभितांशु पटनायक अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
इसके अलावा एम्स की डीन डॉ. सुरेखा किशोर, साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. दुर्गेश पंत, पीजी कॉलेज अमेठी के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र प्रताप, प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा, टीएचडीसी के जनरल मैनेजर शैलेंद्र सिंह आदि मुख्य वक्ता होंगे। सेमिनार के दौरान विचार मंथन से जो निष्कर्ष प्राप्त होंगे उससे शासन को अवगत कराया जाएगा।