फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   जनता सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट : बंसल

जनता सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट : बंसल

Fri, 25 Jan 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
जनता सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट : बंसल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। माजरी ग्रांट में पार्क और जौलीग्रांट में दुर्गा चौक पर बनाए गए नवनिर्मित शौचालय का लोकार्पण बृहस्पतिवार को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने किया। शौचालय का निर्माण दून घाटी क्षेत्र विशेष प्राधिकरण की ओर से कराया गया है।

इस अवसर पर दर्जाधारी मंत्री नरेश बंसल ने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विकास तेज गति पकड़ रहा है। भाजपा सरकार ने दो साल के कार्यकाल में उल्लेखनीय विकास के काम किए हैं। जनता सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि डोईवाला विधानसभा आदर्श रूप ले रही है। आम जनमानस की सुविधाओं के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अलग अलग हुए लोकार्पण कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह, सभासद राजेश भट्ट, माजरी प्रधान किरन पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोहरा, नरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश सजवाण, ललित पंत, पूर्व प्रधान राजकुमार, पूर्व जिला महामंत्री संजीव सैनी, संजीव लोधी, विनय कंडवाल, चंद्रकला ध्यानी, गोपाल शर्मा, रविंद्र सिंह सैनी, रीता नेगी, नीलम नेगी, ममता नयाल, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed