{"_id":"96a4edf4-dfaf-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"relief-food-parcels-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई नहीं राहत सामग्री का खैरखबरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई नहीं राहत सामग्री का खैरखबरदार
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दानवीर खोलकर राहत सामग्री भेज रहे हैं। हरिद्वार ही नहीं अन्य प्रदेशों और शहरों से भी भारी मात्रा में राहत सामग्री पहुंच रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन
हरिद्वार में राहत सामग्री के लिए सीसीआर टावर में स्टोर बनाया गया है। लेकिन स्टोर में राहत सामग्री का कोई खैरखबरदार नहीं है। स्थिति यह है कि खाद्य पदार्थों की पेटियां टूटी पड़ी हैं, स्टोर में सामान बिखरा पड़ा है। फटी पेटियों को पैक करने के लिए एक अदद टेप भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
खाली पेटियां तक नहीं
बिखरे सामान को रखने के लिए खाली पेटियां तक नहीं। जिला प्रशासन की ओर से रोड़ी बेड़वाला स्थित सीसीआर में मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां अब तक हरिद्वार के विभिन्न संगठनों, कंपनियों के अलावा गाजियाबाद प्रशासन, लखनऊ, हरियाणा और दिल्ली की कई संस्थाओं से 36 ट्रक राहत सामाग्री प्राप्त हुई।
स्टोर में भारी संख्या में राहत सामग्री पड़ी है। स्टोर में सामान की देखभाल करने वाला कोई नहीं। गाड़ियों से उतारने-चढ़ाने में कई बिस्कुट, रस आदि खाद्य पदार्थों की पेटियां फट चुकी हैं। सामान स्टोर में बिखरा पड़ा है। खाली पेटियों की व्यवस्था करना तो दूर फटी पेटियों को संभालने वाला भी कोई नहीं। सीसीआर में बने स्टोर में कई बोरी आलू भी पड़े हैं। लेकिन उन्हें आगे भिजवाने की व्यवस्था नहीं की गई। नतीजन बोरी में रखे आलू सड़ने लगा है।
कैसे चढ़ेगा सामान
आपदा प्रशासन की ओर से ट्रकों में सामान लोड व अनलोड करने के लिए मात्र 10 मजदूर लगाये गये हैं जो कि बहुत कम हैं। कहीं से राहत सामग्री का ट्रक आने पर अधिकांश मजदूर ट्रक को अनलोड करने में लग जाते हैं। जिससे आपदा कंट्रोल रूम से बाहर भेजी जानी वाली सामग्री के ट्रक को रोकना पड़ता है।
एक ट्रक को लोड करने के लिए भी महज चार मजदूर लगाये जा रहे हैं, जो कि पर्याप्त नहीं हैं। यदि मजदूर की संख्या नहीं बढ़ायी जाती है तो राहत सामग्री आपदा कंट्रोल रूम के स्टोर में रखी खराब हो जायेगी।
सीधे देहरादून से भेजे जाने लगे ट्रक
अब तक जनपदों की डिमांड के हिसाब से हरिद्वार से राहत सामग्री के ट्रक रवाना किए जा रहे थे। लेकिन अब सभी राहत सामाग्री को देहरादून स्थित स्पोटर्स कालेज में एकत्रित किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली, हरियाणा, मेरठ और पंजाब से आए कई ट्रकों को सीधे देहरादून भेजा गया। हरिद्वार में एकत्रित होने वाले ट्रक भी देहरादून भेजे गए। सीसीआर में रखा सामान भी अब देहरादून भेजा रहा है।
हरिद्वार में बंट रही पहाड़ को भेजी राहत सामग्री
आलम यह है कि दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य जगहों से आने वाले खाद्य पदार्थ को पहाड़ ले जाने के बजाय कई वाहन संचालक हरिद्वार में ही बांटकर लौट जा रहे हैं। शहर के रोड़ीबेलवाला, बैरागी कैंप, पंतद्वीप आदि क्षेत्र जहां झोपड़ियों में लोग रहते हैं, वहां राहत सामाग्री बांटी जा रही है।
कुछ तो रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर हर आने-जाने वाले को सामाग्री पकड़ने लगे हैं। जबकि यहां अब पहाड़ से आने वाले यात्रियों की संख्या न के बराबर है। ज्यादातर यात्री ऋषिकेश और जौलीग्रांट से सीधे भेजे जा रहे हैं।
34 ट्रक राहत सामग्री भेजने का दावा
जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हरिद्वार से 34 ट्रक राहत सामाग्री भेजने का दावा किया है। इसमें रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, लक्सर और खानपुर क्षेत्र में राहत सामग्री भेजी गयी है।
जिला प्रशासन का कहना है कि राहत सामाग्री में कम्बल, तिरपाल, छाता, रैडीमेंड कपड़े, जूते-चप्पल, जीवन रक्षक दवाईयां, फूड पैकेट्स तथा ड्राई राशन आदि सामग्री शामिल है।
जो पेटियां लोड अनलोड करने में टूट जा रहे हैं, उन्हें हम रेलवे स्टेशन वाले काउंटर में वितरित करने के लिए ले ला रहे हैं। 34 ट्रक राहत सामग्री विभिन्न आपदाग्रस्त जनपदों को भेज दी गई है। बाकी सामान ठीक ठाक पैक कर भेजा जा रहा है।
- एम जाफरखान, इंचार्ज (डिस्पैच) आपदा कंट्रोलरूम