फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   railways sent four special trains to uttarakhand

रेलवे ने बढ़ाया हाथ, उत्तराखंड भेजी चार विशेष ट्रेनें

Fri, 21 Jun 2013 08:53 AM IST
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
railways sent four special trains to uttarakhand

नए रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर रेल मंत्रालय ने भी उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार तथा नई दिल्ली में चार अधिकारियों को तैनात किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही रेलवे हरिद्वार तथा ऋषिकेश के लिए चार विशेष ट्रेन भी भेज रहा है। यह ट्रेनें उत्तराखंड में फंसे यात्रियों को वहां से अंबाला, दिल्ली तथा लखनऊ तक छोड़ेंगी। यह ट्रेनें उत्तराखंड से पर्यटकों के पूरी तरह वापस लौटने तक शटल सेवा के रूप में संचालित रहेंगी।
विज्ञापन


तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ एवं भूस्खलन से आई विभीषिका को देखते हुए पीड़ितों की सहायता के लिए रेलवे ने देहरादून में सीसीएम संजीव गर्ग (09717630953), ऋषिकेश में डी.के. सिंह, हरिद्वार में एडीआरएम हितेन्द्र मल्होत्रा (09760534001) को प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।


यह अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल करके यात्रियों को उत्तराखंड से बाहर जाने के लिए जरूरी सुविधायें मुहैया कराने के साथ ही ट्रेन अथवा सीट की उपलब्धता सुनिश्चित करायेंगे।

उत्तराखंड की तबाही पर संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें

इसके साथ ही इन चारों स्थानों पर पहुंचने वाले पीड़ितों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में आरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है।

तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत

रेलवे की ओर से देहरादून, ऋषिकेश तथा हरिद्वार में पीड़ितों को स्टेशन पहुंचने पर समुचित चिकित्सा के लिए डॉक्टर तथा पैरा मेडिकल स्टाफ भी तैनात करने के निर्देश दिये गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed