{"_id":"8e935270-e6cd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"priests-sought-permission-to-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोहितों ने जताई केदारनाथ धाम जाने की इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोहितों ने जताई केदारनाथ धाम जाने की इच्छा
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा भोलेनाथ के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के प्रति बदरी-केदार मंदिर समिति और शासन-प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर तीर्थ पुरोहितों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहित समाज ने केदारनाथ मंदिर में शीघ्र पूजा-अर्चना शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने गढ़वाल आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर तीर्थ पुरोहितों को धाम में जाने की अनुमति देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहित समाज के लोकेश चंद्र, शंकर प्रसाद बगवाड़ी, गोकुल प्रसाद, मोहन प्रसाद शुक्ला, रमेश चंद्र तिवाड़ी, दिनेश चंद्र और जयनारायण बगवाड़ी ने बताया कि आपदा से पूरे क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। मंदिर में भी उक्त तिथि से पूजा-अर्चना बंद हैं, जिससे ज्योतिर्लिंग की महिमा को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
घटना के बीस दिन बाद भी बदरी-केदार मंदिर समिति, शासन-प्रशासन द्वारा इसकी सुध नहीं ली गई है। अभी तक मंदिर की सफाई नहीं हो पाई और न ही यहां विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो सकी है।
तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की बाबा केदार पर असीम आस्था है। इसी को ध्यान में रखते हुए तीर्थ पुरोहित धाम में आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा निर्धारित प्राचीन परंपरानुसार पूजा-अर्चना शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने शासन से केदारनाथ धाम जाने की अनुमति देने की मांग की है।