फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   possibility of president rule in uttarakhand.

राज्यपाल का संदेश कहीं राष्ट्रपति शासन की आहट तो नहीं?

Fri, 25 Mar 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Mar 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
possibility of president rule in uttarakhand.
राज्यपाल द्वारा स्पीकर को भेजे गए संदेश के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। - फोटो : AmarUjala

तो क्या प्रदेश राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है, बुधवार को राज्यपाल की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए संदेश का राजनीतिक हलकों में एक मायने यह भी निकाला जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो राष्ट्रपति शासन के लिए तीन तरह से स्थितियां बनती हैं। जब प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हो। प्रदेश में कोई वित्तीय संकट उठ खड़ा हुआ हो या राजनीतिक अस्थिरता हो।

विज्ञापन


राज्यपाल के संदेश में पहली दो स्थितियों की ओर कोई संकेत नहीं किया गया है। ऐसे में राज्यपाल का संदेश बहुत हद तक तीसरी स्थिति की ओर इशारा करता दिख रहा है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने साफ कहा है कि मत विभाजन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने वाली साबित हो। ऐसा कहते हुए राज्यपाल एक तरह से मौजूदा हालात पर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय संकट के विपक्ष के सवाल पर खामोशी

possibility of president rule in uttarakhand.
हरक सिंह रावत
राज्यपाल ने जिस अधिकार के तहत विधानसभा को संदेश भेजा है, उसमें राज्यपाल को विधानसभा में किसी लंबित मामले में संदेश देने का अधिकार है। वित्त विधेयक पर राज्यपाल ने विपक्ष के आरोप का जिक्र तो किया है पर इस मामले में अपनी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की है।

ऐसे में विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे वित्तीय संकट के सवाल पर यह संदेश खामोश है। कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का भी इस पत्र में कोई जिक्र नहीं है।

राज्यपाल ने पत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का जिक्र कर यह भी साफ संदेश दे दिया है कि यही एक मामला है जिसमें कोई कसर रह गई है। ऐसे में राज्यपाल का यह संदेश तीसरी स्थिति में राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ा हुआ कदम बनता माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed