फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   polythene banned in kumbh by akhara parishad

संत समाज ने कुंभ में पॉलीथिन पर लगाया बैन

Wed, 19 Dec 2012 10:22 AM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Wed, 19 Dec 2012 10:22 AM IST
विज्ञापन
polythene banned in kumbh by akhara parishad

अमर उजाला की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सहित तमाम संत जगत ने इलाहाबाद कुंभ में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अखाड़ों में भी इसका प्रयोग नहीं किया जाएगा। पॉलीथिन विरोधी अभियान के लिए संतों ने अमर उजाला का आभार जताया है।

विज्ञापन


इलाहाबाद में मंगलवार को दशनाम संन्यासियों के जूना, अग्नि और आवाहन अखाड़ों की पेशवाई इतिहास में पहली बार एक साथ हुई। तीनों अखाड़ों के श्रीमहंत हरि गिरि, गोविंदानंद एवं शिवशंकर गिरि ने आह्वान किया कि इलाहाबाद कुंभ में संत पॉलीथिन का प्रयोग न करें। पॉलीथिन एक अभिशाप है जो मानव जाति को निगल लेगी।
विज्ञापन


संतों ने मेला प्रशासन के उस प्रस्ताव पर भी स्वीकृति की मोहर लगा दी, जिसमें पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी। श्रीमहंत हरि गिरि ने अमर उजाला के प्रति आभार जताया कि उसने इस मुहिम को आगे बढ़ाया है। हरिद्वार के सभी अखाड़ों में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने का प्रयत्न किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक है पॉलीथिन
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पॉलीथिन मानव जाति के लिए ही नहीं, पशु एवं वनस्पति के लिए भी खतरनाक है। पतंजलि योग पीठ में इसे शुरू से ही निषिद्ध किया गया है। योग पीठ से जुड़े सभी प्रतिष्ठानों में वर्षों से कपड़ों के थैलों का प्रयोग किया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अमर उजाला के पॉलीथिन विरोधी अभियान को पतंजलि योग पीठ पूर्ण समर्थन प्रदान करेगी।


अखाड़े करेंगे सहयोग
अभा अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने कहा कि सभी 13 अखाड़े और अखाड़ा परिषद अमर उजाला के पॉलीथिन विरोधी अभियान को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। प्रयाग कुंभ में अखाड़ा परिषद ने इसको पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रसन्नता का विषय है कि अमर उजाला जैसा प्रतिष्ठित अखबार पॉलीथिन मिटाने के लिए खड़ा हो गया है। सभी अखाड़ों में इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी और इलाहाबाद कुंभ को पॉलीथिन विहीन बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed