{"_id":"5703e4b24f1c1bff24c8121f","slug":"police-sent-to-notice-political-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक दलों को पुलिस का नोटिस, दी सख्त हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक दलों को पुलिस का नोटिस, दी सख्त हिदायत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file
जीएमएस रोड पर पूर्व सीएम हरीश रावत को काले झंडे दिखाने के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए झगड़े से सबक लेते हुए पुलिस ने तमाम राजनैतिक दलों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि भविष्य में कोई भी सभा और जुलूस बिना अनुमति के न किए जाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह की तरफ से कांग्रेस, भाजपा, यूकेडी, आप पार्टी, बसपा के अलावा करीब बीस संगठनों को नोटिस जारी किए गए है, जिसमें कहा गया है कि राजनीतिक कार्यक्रमों की जानकारी न होने के कारण पुलिस ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के समुचित प्रबंध नहीं कर पाती है।
विज्ञापन
इस कारण अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है। नोटिस में कहा गया है कि उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। उसका उल्लंघन करने पर अधिनियम के तहत दंड का प्रावधान है।
विज्ञापन