{"_id":"56ec502a4f1c1bd45b8b49c1","slug":"police-horse-shaktimaan-matter-stranded-mla-ganesh-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग से दूर रखने के लिए हुई विधायक की रिमांड विकासनगर में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग से दूर रखने के लिए हुई विधायक की रिमांड विकासनगर में
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
विधायक गणेश जोशी
- फोटो : amar ujala
वोटिंग से दूर रखने के लिए हुई विधायक गणेश जोशी की रिमांड विकासनगर में हुई। ऐसा विधायक के अधिवक्ता का आरोप है।
विज्ञापन
घोडे़ की पिटाई के मामले में आरोपी मसूरी विधायक गणेश जोशी की रिमांड विकासनगर न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां लिए जाने पर उनके अधिवक्ता का आरोप है कि यह विधायक को विधानसभा सत्र में वोटिंग से दूर रखने के लिए किया गया।
जोशी की रिमांड दून में ही होनी चाहिए थी। अधिवक्ता आरएस राघव ने कहा कि विधायक पर जो धाराएं लगाई गईं थीं वह हजमानती थीं, लेकिन जानबूझकर धाराएं बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट में अभियोजन ने विधायक की जमानत का विरोध करने के बजाए कोर्ट से एक दिन का समय मांगा। वह शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में विधायक की जमानत पर बहस करेंगे।
विज्ञापन