फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police force for chardham yatra

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मार्गदर्शक बनेगी खाकी

Fri, 06 May 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 06 May 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
police force for chardham yatra
- फोटो : Demo pic

चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी में देव धामों के दर्शन के लिए आगंतुक तीर्थयात्रियों की पुलिस मददगार बनेगी।

विज्ञापन


इसके लिए शहर में छह पुलिस सहायता केंद्र खोले गए हैं। प्रत्येक केंद्र में तैनात दो कांस्टेबल पूछताछ करने पर तीर्थयात्रियों को यात्रा रूट, होटल, धर्मशाला और परिवहन संबंधी जानकारी देंगे। शनिवार से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा और अन्य तैयारियों को पूरा कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चक्रधर अंथवाल ने बताया कि तीर्थयात्रियों को रास्ते में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए श्यामपुर, हरिद्वार रोड पर कोयल घाटी तिराहा, दून मार्ग पर नटराज चौक, संयुक्त यात्रा बस अड्डा, परशुराम चौक, लक्ष्मणझूला रोड पर चंद्रभागा पुल के समीप पुलिस सहायता केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक केंद्र में शुक्रवार से दो कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। केंद्र में तैनात कांस्टेबल तीर्थयात्रियों से मधुर व्यवहार तो रखेंगे ही साथ ही यात्रा संबंधी जानकारी भी देंगे। इसके अलावा ये कांस्टेबल तीर्थयात्रियों से मनमाने किराए के शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे। यानी पुलिस सहायता केंद्र में तैनात पुलिस कर्मी तीर्थयात्रियों के मार्गदर्शक बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है फोर्स की डिमांड
चारधाम यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए कोतवाली ने पुलिस लाइन दून से अतिरिक्त फोर्स की डिमांड की है। कोतवाली प्रभारी पंकज पोखरियाल ने बताया कि यात्रा के लिए पांच उपनिरीक्षक, पांच हेडकांस्टेबल, 40 कांस्टेबल, 10 होमगार्ड, दो प्लाटून पीएसी की डिमांड की गई है। शुक्रवार शाम तक फोर्स आने की संभावना है। फोर्स की तैनाती चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप, त्रिवेणी घाट, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर की जाएगी।


कैसा है मौसम, मिलेगी जानकारी
देवधाम पर जाने से पहले तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिंट कंपाउंड में फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र पर मौसम की जानकारी मिलेगी। यात्रा रूट पर बारिश होगी या मौसम खुला है, मार्ग बाधित तो नहीं इसकी व्यवस्था पुलिस की ओर से गई है। प्रत्येक दिन डिस्प्ले में मौसम की जानकारी को अपडेट किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed