{"_id":"6839eb6cbc9098f6e409807e","slug":"youth-activity-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-128484-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जीआईसी गंगोलीहाट के तीन छात्रों का सुपर 100 में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जीआईसी गंगोलीहाट के तीन छात्रों का सुपर 100 में चयन
Fri, 30 May 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) । अटल उत्कृष्ट जीआईसी गंगोलीहाट के तीन छात्रों का सुपर 100 कार्यक्रम में चयन हुआ है। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में पूरे राज्य से 11 वीं पास करके 12वीं कक्षा में जाने वाले सरकारी विद्यालयों के 100 बच्चों का चयन किया जाता है। इसमें चयनित छात्रों को मुफ्त कोचिंग, आवासीय सुविधा और शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाती है। छात्र आईआईटी, नीट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
बीते दिनों हुई ऑनलाइन परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रासायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के 75 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में पवन पंत, यशराज और विकेश ने सफलता पाई है। प्रधानाचार्य दीपप्रकाश पाठक ने बच्चों को सफलता के लिए बधाई दी है। तीनों छात्र अभिभावक रवि कन्याल के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद