{"_id":"69ac6169d36becd7430e02b5","slug":"wrong-question-in-high-school-board-exam-confuses-students-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139066-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में गलत सवाल ने विद्यार्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में गलत सवाल ने विद्यार्थियों को उलझाया
Sat, 07 Mar 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जीजीआईसी में परीक्षार्थियों की जांच करतीं शिक्षिकाएं। स्रोत:विद्यालय
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 85 केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल विज्ञान जबकि इंटर की व्यावसायिक ट्रेड की परीक्षा हुई। 5131 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 77 गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल के विद्यार्थियों को विज्ञान के एक गलत सवाल ने उलझाया इसका जवाब वे नहीं दे सके। बेकिंग सोडा के सूत्र गलत दर्ज किया गया इससे विद्यार्थी परेशान रहे। विद्यार्थियों का कहना है कि इसका असर परीक्षाफल पर पड़ेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि शनिवार को इंटर की व्यावसायिक ट्रेट की परीक्षा के लिए 331 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 326 ने परीक्षा दी जबकि पांच गैरहाजिर रहे। वहीं हाईस्कूल विज्ञान विषय में पंजीकृत 4877 विद्यार्थियों के सापेक्ष 4805 ने परीक्षा दी। 72 ने परीक्षा छोड़ी। हाईस्कूल में विज्ञान विषय के पेपर में एक गलत सवाल पूछा गया इसका जवाब विद्यार्थी नहीं दे सके। जीजीआईसी पिथौरागढ़ की परीक्षा प्रभारी शहजादी गौसिया ने बताया कि बेकिंग सोडा के सूत्र में एनएच3 गायब था। इससे विद्यार्थी उलझन में रहे और उन्हें सही जवाब नहीं मिल सका। विद्यार्थियों ने कहा कि गलत सवाल पूछे जाने से वे इसका सही उत्तर नहीं दे सके इसका असर परीक्षाफल पर पड़ेगा। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने कहा कि इसका संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।